भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन इन दिनों अपनी दूसरी शादी के बाद बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों बाली में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। फैंस दोनों की रोमांटिक तस्वीरों को दूसरा हनीमून बता रहे हैं।

सोफी शाइन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वो बाली की शानदार वादियों और बीच व्यू का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज़ ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

एक तस्वीर में सोफी स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग लोवर में दिखाई दीं। उन्होंने हैट पहनकर अपना स्पोर्टी लुक कंप्लीट किया। वहीं बाली जाकर भी उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन नहीं छोड़ी और जिम में वर्कआउट करती नजर आईं।

सोफी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर धवन की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बीच किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिखाई दिए। दूसरी तरफ शिखर धवन ने भी अपनी स्माइलिंग फोटो शेयर की, जिसमें उनका मस्तीभरा अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया।

कपल के होटल रूम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। होटल के बेडरूम को बेहद रोमांटिक अंदाज़ में सजाया गया था और कपल का खास सरप्राइज वेलकम किया गया। यही तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वेकेशन के दौरान शिखर और सोफी ने शानदार ब्रेकफास्ट भी एन्जॉय किया। तस्वीरों में फ्रूट्स, नट्स और कोल्ड कॉफी से सजी टेबल दिखाई दी। दोनों की केमिस्ट्री और खुशहाल अंदाज़ देखकर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि शिखर धवन ने फरवरी 2026 में सोफी शाइन से प्राइवेट सेरेमनी में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं और अब बाली वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं