पटना, 28 अगस्त। पूर्व मंत्री स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में राजकीय समारोह हुआ। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मंत्री स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा
समारोह में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार और विधायक श्याम रजक मौजूद रहे। स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुत्रवधू एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा के अलावा विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह और जीवन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का आयोजन भी
हुआ।
