युवराज सिंह ने पांचवें टी20 मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी को बाहर किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। 
Yubhraj Singh on Suryavanshi:टर्मिनेटर-6 हैं वैभव सूर्यवंशी', युवराज सिंह का विंबलडन फाइनल के दौरानअभिषेक-वैभव की जोड़ी पर बड़ा बयान!Source : NDtv.com
उन्होंने कहा कि वह युवा बल्लेबाज के साथ समय बिताकर उसके खेल को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इससे पहले जब वैभव से पूछा गया कि अगर उन्हें टेनिस डबल्स खेलना हो तो वह किसे अपना पार्टनर चुनेंगे, तो उन्होंने बिना कोई देर किए अभिषेक शर्मा का नाम लिया। विंबलडन पुरुष सिंगल्स फाइनल के दौरान कैमरे कई बार युवराज सिंह और भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पर भी फोकस करते रहे।
इटली के वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर के लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बनने के बीच युवराज सिंह ने 15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाया। इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टी20 में वैभव को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला था। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहे, लेकिन उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी डेब्यू टी20 सीरीज की तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाकर कुल 42 रन ही जोड़े। इसके बाद उन्हें साउथैम्प्टन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। कैमरे पर वैभव काफी निराश नजर आए। ऐसे समय में युवराज सिंह उनके समर्थन में सामने आए और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भरोसा दिया।
'वैभव हैं टर्मिनेटर-6'
विंबलडन मेन्स सिंगल्स फाइनल के दौरान Star Sports और JioHotstar पर बातचीत करते हुए युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,"मैं खुद को टर्मिनेटर मानता था। अभिषेक शर्मा टर्मिनेटर-4 बन गए और अब वैभव सूर्यवंशी टर्मिनेटर-6 हैं। मैंने जिस अंदाज में क्रिकेट खेला, अभिषेक ने उसे अगले स्तर पर पहुंचाया और वैभव ने उसे उससे भी ज्यादा खास बना दिया। यह तीसरी पीढ़ी है। मैंने अभिषेक के साथ जितना समय बिताया, अब उतना ही वक्त वैभव के साथ भी बिताना चाहता हूं ताकि वह और निखर सकें।"
यानिक सिनर से की वैभव-अभिषेक की तुलना
युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तुलना टेनिस के दिग्गज खिलाड़ियों यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज़ से की। उनका कहना था कि जिस तरह सिनर और अल्काराज़ ने टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, उसी तरह अभिषेक और वैभव भी भारतीय क्रिकेट को नए स्तर पर ले जाने की क्षमता रखते हैं।
लगातार दूसरी बार विंबलडन के बादशाह बने सिनर
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। इटली के 24 वर्षीय स्टार ने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों तक चले मुकाबले में 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीत लिया।
वैभव का भविष्य बेहद उज्ज्वल होने वाला है'
युवराज सिंह ने पांचवें टी20 मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी को बाहर किए जाने पर निराशा जताते हुए कहा कि वह इस युवा खिलाड़ी के साथ समय बिताकर उसके खेल को और निखारना चाहते हैं। उनका मानना है कि वैभव का क्रिकेट करियर बेहद शानदार होने वाला है और आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल होंगे। अभिषेक शर्मा के करियर को संवारने में युवराज की अहम भूमिका रही है और अब वैभव सूर्यवंशी भी उनके मार्गदर्शन में अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
