पटना। फुलवारी शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स के मौके पर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार, 26 अगस्त को हजरत मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी करेंगे।

तेजस्वी यादव मजार पर चादरपोशी कर देश और बिहार में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगेंगे। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

चादरपोशी के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, विधान पार्षद और फुलवारी शरीफ क्षेत्र के स्थानीय राजद नेता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं की मौजूदगी में तेजस्वी यादव मजार पर पहुंचकर चादर पेश करेंगे और राज्य की खुशहाली की कामना करेंगे।

एजाज अहमद ने कहा कि उर्स जैसे अवसर समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। इसी भावना के साथ तेजस्वी यादव बिहार और देश में अमन एवं तरक्की की दुआ

करेंगे।