
टेलर शिफ्ट की शादी में गेस्ट को मिले कीमती गिफ्ट्स
हाल ही में अभी टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी हुई है और शादी जितनी शाही अंदाज में हुई, उससे जुड़े हर छोटे-बड़े पल अब भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शादी की तस्वीरों और सेलिब्रिटी मेहमानों के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा उस खास ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स की हो रही है, जो रिहर्सल डिनर में शामिल मेहमानों को दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस ब्लैक वेलवेट बॉक्स की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर इसके अंदर ऐसा क्या था। अब सामने आई रिपोर्ट्स में इस मिस्ट्री बॉक्स से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।
‘TT’ वाले मिस्ट्री बॉक्स में क्या था?
सिक्स पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहर्सल डिनर में पहुंचे मेहमानों को ब्लैक वेलवेट का एक खास गिफ्ट बॉक्स दिया गया था, जिस पर ‘TT’ के शुरुआती अक्षर उकेरे गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हर बॉक्स के अंदर हीरों से जड़ा एक लग्जरी शैंपेन फ्लूट रखा गया था। इसके साथ ट्रैविस केल्से के प्रपोजल के लिए तैयार किए गए खूबसूरत गार्डन की तस्वीरें भी शामिल थीं। इन तस्वीरों को खास फैब्रिक पर प्रिंट कराया गया था और उनके साथ एक स्मारक कार्ड तथा सिल्वर वैक्स सील भी रखी गई थी। हालांकि, शादी में मौजूद किसी भी मेहमान ने आधिकारिक तौर पर इन गिफ्ट्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के बाद इन लग्जरी बॉक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है।
सितारों से सजी रही रिहर्सल डिनर की शाम
शादी से पहले आयोजित रिहर्सल डिनर भी किसी अवॉर्ड नाइट से कम नहीं था। इस खास समारोह में सेलेना गोमेज, गिगी हदीद, ब्रैडली कूपर, जैक एंटोनॉफ और लीना डनहम समेत कई बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल हुए। बताया जा रहा है कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए इस शाम को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मेहमानों को दिए गए स्पेशल ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स भी इसी शानदार मेहमाननवाजी का हिस्सा थे, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी।
शादी की हर डिटेल बनी चर्चा का विषय
रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने अपनी शादी के लिए Christian Dior Haute Couture के कस्टम आउटफिट्स पहने थे, जिन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने डिजाइन किया था। शादी के बाद न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर लगे जंबोट्रॉन पर ‘JUST MARRIED’ का संदेश भी प्रदर्शित किया गया, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। दोनों ने साल 2023 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अगस्त 2025 में ट्रैविस ने टेलर को प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी। उनकी पोस्ट का कैप्शन, ‘आपकी इंग्लिश टीचर और आपका जिम टीचर शादी कर रहे हैं’, भी काफी वायरल हुआ था। अब शादी के बाद सामने आए ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स ने एक बार फिर इस हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वेडिंग को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।


