1टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स की चर्चा होती है। एक बार फिर दिव्या अपने लेटेस्ट बोल्ड अंदाज को लेकर लाइमलाइट में हैं। 38 वर्षीय एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने व्हाइट बेस वाला स्टाइलिश आउटफिट पहना था। यह ड्रेस उनकी फिट फिगर पर खूब जंच रही थी। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

2

दिव्या खोसला कुमार ने बॉलीवुड फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सोफे पर लेटकर हाथ में अवॉर्ड थामे कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

3

इन तस्वीरों में दिव्या व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका यह स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पूरा आउटफिट ऐसा लग रहा है, मानो वह किसी फैशन रैंप पर वॉक करने के लिए तैयार हों। फैंस भी उनके इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की सराहना कर रहे हैं।

4

दिव्या ने राउंड नेक वाला फुल स्लीव टॉप पहना है, जिस पर फ्लोरल और लीफ मोटिफ की एस्थेटिक डिटेलिंग की गई है। आउटफिट पर किया गया बारीक और खूबसूरत काम उनके पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है और इसे एक अलग ही एलिगेंस दे रहा है।

5

दिव्या का यह टॉप काफी स्टाइलिश है, जिसके निचले हिस्से में वी-कट डिजाइन दिया गया है, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है। इस खूबसूरत टॉप के साथ उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाली हाई-स्लिट स्कर्ट कैरी की है, जिसने उनके ग्लैमरस अंदाज को और निखार दिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

6

अपने इस मॉडर्न लुक को देसी टच देने के लिए दिव्या खोसला कुमार ने इसके साथ शाइनी एंकलेट पेयर की है, जो उनके पूरे लुक को और खास बना रही है। उन्होंने रितिका मीरचंदानी ब्रांड का खूबसूरत ‘लिलियन स्कर्ट सेट’ पहना है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 98 हजार रुपये बताई जा रही है।

1 | Source: (ALL PHOTOS: Instagram@kavyakhossla

Source : (ALL PHOTOS: Instagram@kavyakhossla

अपने इस बोल्ड लुक को बैलेंस रखने के लिए दिव्या ने पिंक मोनोक्रोमैटिक मेकअप चुना। इसके साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट वेव कर्ल में वन साइड स्टाइल किया और हाई हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, पूरे आउटफिट में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने खुराना ज्वेलरी हाउस की स्टाइलिश जूलरी भी कैरी की।