राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को लेकर बयान जारी किया है. | Source: Abp Newsराहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को लेकर बयान जारी किया है. Source : Abp News

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने से किसी भी ताकत के जरिए लोगों को रोका नहीं जा सकता।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है। सोनम वांगचुक जी को उस समय जंतर-मंतर से हटाना गलत है, जब वह शांतिपूर्ण और अहिंसक भूख हड़ताल पर थे। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भारत के भविष्य से जुड़े गंभीर सवाल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कोई भी ताकत भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।”

1

21वें दिन बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। शनिवार (18 जुलाई) को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर की गई। लंबे समय तक भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति कमजोर हो गई थी।

अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सफदरजंग अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है।