भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया लगातार पांच टी20 मुकाबले गंवा चुकी है। सबसे पहले आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया,
Shreyas Iyer Captaincy Record: 6 मैच में 5 हार, कप्तानी के साथ जुड़ा बड़ा दाग, लगातार हारने वाले कप्तान की सूची में सबसे आगे।Source : Mint.Com
लेकिन अगले तीनों मुकाबलों में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह कप्तान बनने के बाद खेले गए पांचों टी20 मैचों में श्रेयस अय्यर की टीम को जीत नसीब नहीं हुई, जिससे उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।
कप्तानी संभालते ही मुश्किलों में घिरे श्रेयस अय्यर।
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी बड़ी उम्मीदों के साथ सौंपी गई थी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। सूर्यकुमार यादव की जगह जब उन्हें टीम की कमान मिली, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि भारत लगातार पांच टी20 मुकाबले गंवा देगा। लगातार पांच मैच हारने के साथ श्रेयस अय्यर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार पांच मुकाबले हारने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।
टी20 टीम के श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं
भारतीय टी20 टीम के इतिहास में श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भी टीम इंडिया को लगातार चार टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की कप्तानी में यह सिलसिला 2009 और फिर 2014-15 के दौरान देखने को मिला था। हालांकि, लगातार पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने का अनचाहा रिकॉर्ड अब श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हो गया है।
विराट को पीछे छोड़ सबसे ऊपर पहुंचे श्रेयस
भारतीय टी20 कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे कोई भी कप्तान नहीं चाहेगा। इससे पहले विराट कोहली सबसे कम मैचों में पांच टी20 हारने वाले भारतीय कप्तान थे। विराट को यह आंकड़ा छूने में 12 मुकाबले लगे थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 15, हार्दिक पंड्या को 16 और सूर्यकुमार यादव व रोहित शर्मा को 31-31 मैचों के बाद पांच हार मिली थीं। लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया महज 6 मुकाबलों में ही पांच मैच हार गई, जिससे वह इस अनचाही सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।
भारतीय कप्तानों के 5 टी20 हार तक पहुंचने का रिकॉर्ड:
- 6 मैच – श्रेयस अय्यर
- 12 मैच – विराट कोहली
- 15 मैच – महेंद्र सिंह धोनी
- 16 मैच – हार्दिक पंड्या
- 31 मैच– रोहित शर्मा
- 31 मैच – सूर्यकुमार यादव
