राष्ट्रीय जनता दल को बने 30 साल पुरे होने पर पटना सहित पुरे बिहार मे पार्टी का स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे बक्सर मे भी आर जे डी के स्थापना दिवस 5 जुलाई को मठिया मोड समीप कपिल उत्सव वाटिका मे मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला पार्टी कार्यालय मे पार्टी पदाधिकारीयों ने बैठक की जिसमे कार्यकर्म की रूप रेखा तैयार की गई l

Source : Facebook
कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक
स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को शहर के पार्टी कार्यालय में जिला प्रवक्ता विनोद यादव की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें आगामी पांच जुलाई को राजद का 30 वा स्थापना दिवस कपिल उत्सव वाटिका में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि समारोह में पार्टी के पर्यवेक्षक के रूप में जहानाबाद के पूर्व विधायक सुदय यादव शामिल होंगे।
कई नेता होंगे शामिल
समारोह में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ यादव, भोजपुर-बक्सर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य सोनू राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह करेंगे।
आगामी रणनीति और संगठन पर होगी चर्चा
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिले भर में बड़ी संख्या में राजद नेताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है जिला प्रवक्ता ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
