Rनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए स्कैन की गई OMR आंसर शीट और Recorded Response आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।


ऐसे करें OMR शीट चेक

NTA के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट और Recorded Response देखने के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (OTP) के जरिए लॉगिन करना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए लागू की गई है।


रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर कैसे करें आपत्ति?

अगर किसी अभ्यर्थी को अपने Recorded Response में कोई गलती दिखाई देती है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे तक है। तय समय सीमा के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।


कितनी देनी होगी फीस?

NTA ने बताया है कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹200 का शुल्क देना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। बिना शुल्क जमा किए किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


आंसर-की पर अब नहीं कर सकेंगे आपत्ति

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब केवल Recorded Response से संबंधित चुनौतियां ही स्वीकार की जाएंगी।


NTA ने क्या दी सलाह?

NTA ने उम्मीदवारों से कहा है कि यदि उन्हें अपने Recorded Response में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करें। साथ ही सभी आधिकारिक अपडेट केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें।