RJD

RJD

पटना, 1 सितंबर। वैशाली जिले के महादलित समाज से आने वाले कई प्रबुद्ध लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित राजद के राज्य कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता लेने वालों में डॉ. केसी कुमार, इंजीनियर आलोक चन्द्र गौतम और प्रो. जयशंकर प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहु ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, प्रदेश महासचिव हरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रदेश महासचिव नागेन्द्र यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, संजय यादव, प्रमोद राम और निर्भय अम्बेडकर समेत पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।