बिहार में शराबबंदी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरभंगा कोर्ट में एक व्यक्ति गवाही देने पहुंचा, लेकिन सुनवाई के दौरान उस पर शराब पीने का शक हुआ। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसकी जांच कराई गईl


कोर्ट में उठी जांच की मांग

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के सवालों के बीच एक वकील ने अदालत को बताया कि गवाह नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। इस पर कोर्ट ने तुरंत जांच कराने का आदेश दिया।


ब्रेथ एनालाइजर में हुई पुष्टि

पुलिस ने मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट के निर्देश पर गवाह को हिरासत में ले लिया गया।


माफी मांगता रहा गवाह

गिरफ्तारी के दौरान व्यक्ति ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने "थोड़ी-सी" शराब पी थी। हालांकि, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।


दिनभर चर्चा का विषय बनी घटना

कोर्ट परिसर में यह मामला पूरे दिन चर्चा में रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।