नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार 26 जुलाई 2026 को देशभर में कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, यह मार्च शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। CJP ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इसमें शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है।
chrome
जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जुटने की अपील
पार्टी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों के कलेक्टर कार्यालय के बाहर शाम 6 बजे एकत्र हों और कैंडल मार्च में हिस्सा लें। CJP के मुताबिक, यह कार्यक्रम उन लोगों के प्रति एकजुटता जताने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो पार्टी के अनुसार हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग से प्रभावित हुए हैं।
शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया जोर
CJP ने कहा कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने सभी प्रतिभागियों से कानून का पालन करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की है।
स्थानीय स्तर पर समन्वय करने को कहा
पार्टी ने छात्र संगठनों और स्थानीय समूहों से आयोजन की आवश्यक तैयारियों और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए आपसी समन्वय करने का आग्रह किया है। CJP के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा और इसके बाद सभी लोग मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्वक मार्च निकालेंगे।
वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी
CJP ने बताया कि कैंडल मार्च से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पार्टी ने एक बार फिर लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
