अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी के अगले दिन, 7 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया. इस मौके पर दोनों शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए.इस मौके पर दोनों पहली बार शादी के बाद साथ नजर आए। रिसेप्शन में अंशुला ने लाल रंग का खूबसूरत आउटफिट पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

P | Source: ABP News

Source : ABP News

लाल बनारस लोक में दिखी अंशुला, बताया क्यों चुना यह रंग

रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने पारंपरिक बनारसी ब्रोकेड से बनी प्री-ड्रेप साड़ी पहनी, जिसे ड्रेस जैसा मॉडर्न लुक दिया गया था। इस आउटफिट को स्कल्पचरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में डिजाइन किया गया, जिसमें पारंपरिक बुनाई को बरकरार रखते हुए पल्लू को हाई-फैशन स्टेटमेंट का रूप दिया गया।

अंशुला कपूर इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे कॉकटेल के लिए, मुझे पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं. एक शादीशुदा महिला के तौर पर यह मेरी पहली शाम थी,उन्होंने यह भी कहा कि यह डिजाइन परंपरा का सम्मान करता है, लेकिन उससे बंधा हुआ नहीं है और यही उनकी पूरी शादी की भावना भी रही।

कुंदन-पर्ल ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

अंशुला ने अपने लुक को राज महतानी कॉउचर ज्वेल्स की जूलरी पहनी — जिसमें लेयर्ड कुंदन और पर्ल चोकर था, जिसके बीच में एक बड़ा कैबोचोन पन्ना जड़ा था. इसके साथ मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और कलाई पर भी स्टेटमेंट पीस थे. ये सभी सोने के बने थे और उन पर जानबूझकर एंटीक फिनिश दी गई थी, जो लाल और गोल्डन ब्रोकेड के साथ बहुत अच्छी लग रही थी.

रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में चंकी पांडे, वरुण धवन, भूमि पेडनेकर, रेखा, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, जाह्नवी कपूर, जावेद अख्तर-शबाना आजमी, एटली, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल समेत तमाम सितारे पहुंचे थे.