reasoning trickey questions


यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो रीजनिंग ऐसा विषय है जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। लगभग हर प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा में रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और कई बार यही विषय अभ्यर्थियों की सफलता या असफलता तय करता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों को लगातार नए और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। इसी उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित 75 रीजनिंग प्रश्नों का अभ्यास सेट तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।


इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे अधिक पूछे जाते हैं रीजनिंग के प्रश्न

रीजनिंग विषय का महत्व लगभग सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में देखने को मिलता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल, यूपी पुलिस एसआई, यूपी लेखपाल, यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस, एसएससी जीडी, एसएससी सीजीएल, एसएससी एमटीएस, सीएचएसएल, रेलवे ग्रुप-डी, बैंक क्लर्क, आईबीपीएस पीओ, बिहार पुलिस, राजस्थान एलडीसी सहित अनेक सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से तार्किक क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऐसे में नियमित अभ्यास करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के दौरान कम समय में अधिक प्रश्न हल कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रिकी सवालों से बढ़ती है सोचने और समझने की क्षमता

विशेषज्ञों का मानना है कि रीजनिंग केवल परीक्षा पास करने का विषय नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को भी मजबूत बनाता है। जितने अधिक नए और कठिन प्रश्नों का अभ्यास किया जाता है, उतनी ही तेजी से दिमाग किसी समस्या का समाधान निकालने की क्षमता विकसित करता है।

इसी कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रतिदिन नए प्रश्नों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।

इन महत्वपूर्ण विषयों से तैयार किए गए हैं प्रश्न

अभ्यास सेट में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य रूप से—

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • पासा
  • सीटिंग अरेंजमेंट
  • ब्लड रिलेशन
  • दिशा एवं दूरी
  • रैंकिंग
  • वर्णमाला आधारित प्रश्न
  • शब्द निर्माण
  • समानता एवं असमानता
  • तार्किक क्रम

जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इन विषयों पर अच्छी पकड़ किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ा सकती है।

पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सवालों से करें तैयारी

अभ्यास के लिए दिए गए प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले भी पूछे जा चुके हैं। ऐसे प्रश्नों को हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिलती है।

अभ्यर्थी इन प्रश्नों को हल करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर तालिका से कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी तैयारी का सही आकलन करने का अवसर मिलेगा।

पहले 10 सवालों में क्या-क्या शामिल है?

अभ्यास सेट के शुरुआती प्रश्नों में समानता (एनालॉजी), कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या संबंधी तर्क, विषम शब्द पहचान, वर्णमाला आधारित प्रश्न, शब्द निर्माण और तार्किक क्रम जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

इन प्रश्नों में उम्मीदवारों की विश्लेषण क्षमता, तार्किक सोच और निर्णय लेने की योग्यता की जांच की जाती है। इसी वजह से ये प्रश्न लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में किसी न किसी रूप में पूछे जाते हैं।

नियमित अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि नियमित अभ्यास और प्रश्नों को हल करने की गति भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। रीजनिंग के ऐसे अभ्यास सेट अभ्यर्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान करने और उन्हें समय रहते सुधारने का अवसर देते हैं।


1. मछली जैसे जल से संबंधित है, वैसे ही चिड़िया किससे संबंधित है? (Delhi Police Constable 2014)


(a) जल

(b) भोजन

(c) आकाश

(d) वायु


2. आशावादी: प्रसन्न :: निराशावादी: ? (SSC CGL 2014)

(a) नगण्य (तुच्छ)

(b) स्वार्थी

(c) उदास

(d) निकृष्ट


3. MIKE : OGMC :: CIAD: ? (SSC CGL 2015)

(a) AJCT

(b) EGCB

(c) ENCF

(d) EICB


4. 64: 513:: 144: ? (Revenue Inspector 2014)

(a) 1727

(b) 1729

(c) 1728

(d) 1730


5. विषम चुनिए? (RRB Non-Tech 2016)

(a) लक्षद्वीप

(b) पुदुचेरी

(c) निकोबार

(d) अण्डमान


6. अलग बताएं? (SSC CPO 2015)

(a) bbb fff jjj

(b) mmm qqq ttt

(c) kkk ooo sss

(d) ccc ggg kkk


7. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के बाएं से प्रत्येक तीसरे अक्षर को हटा दिया जाए, तो नई श्रृंखला में बाएं से 9वां अक्षर क्या होगा?

(a) M

(b) L

(c) N

(d) O


8. शब्द APPLICATION में ऐसे कितने शब्द युग्म है (आगे की दिशा में) जिनके बीच उतने ही अक्षर हैं, जितने कि उनके बीच वर्णमाला में होते हैं? (SBI Clerk 2016)

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार

(e) इनमें से कोई नहीं


9. प्रत्येक शब्द में प्रत्येक अक्षर का केवल एक बार प्रयोग करते हुए अक्षर (UTB) से कितने अर्थपूर्ण शब्द बन सकते हैं? (UBI Clerk 2011)

(a) कोई नहीं

(b) एक

(c) दो

(d) तीन

(e) तीन से अधिक


10. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से कौन सा विकल्प नीचे दिए गए चार शब्दों का सार्थक क्रम दर्शाता है? (SSC Multitasking Staff 2014)

(i)किसान

(ii)बीज

(iii)भोजना

(iv)खेती (जुताई)


प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के सभी प्रश्नों के जवाब नीचे टेबल से देख सकते हैं।

प्रश्न संख्यासही विकल्प और उत्तर1(c) आकाश2(c) उदास3(b) EGCB4(b) 17295(b) पुदुचेरी6(b) mmm qqq ttt7(a) M8(a) एक9(c) तीन10(c) (iii) (i) (iv) (ii)


11. एक निश्चित कूट भाषा में TORCH को IDSNS और PISTA को BUTHO लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में BLINK को किस प्रकार कोड किया जाएगा? (UCO Bank Clerk 2011)

(a) LOJKA

(b) LKJOA

(c) AOJKL

(d) LOKJA

(e) AKJOL


12. यदि 'पुलिस' को 'शिक्षक' कहा जाए, 'शिक्षक' को 'राजनीतिज्ञ', 'राजनीतिकज्ञ' को 'डॉक्टर', 'डॉक्टर' को 'वकील' तथा 'वकील' को 'सर्जन' तो अपराधियों को कौन पकड़ेगा? (SSC (10+2) 2012)

(a) पुलिस

(b) वकील

(c) शिक्षक

(d) डॉक्टर


13. यदि किसी कोड भाषा में 125= Go to school, 146= study in school, 135= Run to School तो run के लिए किस कोड का प्रयोग किया जाएगा?

(a) 6

(b) 2

(c) 3

(d) 1


14. 31 विद्यार्थियों की कक्षा में अरुण का स्थान 17वां है। अंत में उसका कौन सा स्थान है? (SSC Constable 2012)

(a) 14

(b) 15

(c) 16

(d) 17


15. 'सुमा' उमा से छोटी है, 'नेहा' सुमा से लम्बी है, 'सुधा' उमा से लम्बी है लेकिन हेमा से छोटी है। 'उमा' नेहा से लम्बी है। इनमें सबसे लम्बा कौन है? (Postal Assistant 2013)

(a) उमा

(b) सुधा

(c) नेहा

(d) हेमा


16. एक व्यक्ति दक्षिण की ओर 6 किमी चलता है, बाईं ओर मुड़कर 4 किमी चलता है, फिर बाईं ओर मुड़कर 5 किमी जाता है। उसका मुख अब किस दिशा की ओर है? (SSC Multitasking Staff 2014)


(a) दक्षिण

(b) उत्तर

(c) पूर्व

(d) पश्चिम


17. मिस्टर कुमार के दादाजी का एक पुत्र है और पुत्री नहीं है। मिस्टर कुमार की पुत्री के दो बुआ और तीन चाचा हैं। अत: मिस्टर कुमार के दादाजी की पोतियों और पोते की संख्या कितनी होगी? (MPPSC 2016)

(a) 2,3

(b) 2,4

(c) 3,3

(d) 4,2


18. एक महिला का परिचय कराते हुए एक व्यक्ति ने कहा 'उसकी माता मेरी सास की इकलौती पुत्री है।' उस व्यक्ति का महिला से क्या संबंध है। (UPPSC 2016)

(a) पुत्र

(b) भाई

(c) चाचा

(d) पिता


19. पिछले वर्ष मेरी आयु पूर्ण वर्ग संख्या में थी। अगले वर्ष यह घन संख्या में होगी। मेरा वर्तमान आयु वर्षों में बताइए? (Delhi Police Constable 2014)

(a) 26

(b) 24

(c) 25

(d) 27

20. A,B,C,D,E और F एक पंक्ति में बैठे हैं तथा Eऔर F पंक्ति के मध्य में बैठे हैं तथा A और B पंक्ति के दोनों छोर पर बैठे हैं। C,A के बाईं ओर बैठा है, तो B के दाईं ओर कौन बैठा है?(SSC Multitasking 2014)

(a) A

(b) D

(c) E

(d) F


प्रश्न संख्या 11 से 20 तक से सवालों के सही उत्तर नीचे टेबल से देखें जा सकते हैं।



प्रश्न संख्यासही विकल्प और जवाब11(a) LOJKA12(c) शिक्षक13(c) 314(b) 1515(d) हेमा16(b) उत्तर17(b) 2,418(d) पिता19(a) 2620(b) D


21. नीचे दिए गए अंक क्रम में ऐसे कितने 7 हैं, जिनके ठीक पहले 4 नहीं है लेकिन ठीक बाद में 2 है? (Delhi Police Constable 2009)

3 4 7 2 8 7 2 9 4 7 1 3 5 7 2 9 9 7 7 2 5 1 4 7 2 3

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार


22. जब एक पासे को चार बार फेंका जाता है, तो प्रत्येक बार निम्न परिणाम आते हैं। निम्न संख्याओं में से कौन-सी संख्या पासे में 3 के विपरीत आएगी? (MPPSC Pre 2017)

reasoning cube questions

(a) 1

(b) 4

(c) 5

(d) 6


23. 1,9, 25, 49, ?, 121 (Delhi Police Constable 2008)

(a) 81

(b) 91

(c) 64

(d) 100


24. 31 दिनों के किसी माह में 16 तारीख को बृहस्पतिवार पड़ता है। उस महीने का आखिरी दिन कौन सा होगा? (CGPSC Pre 2013)

(a) पांचवा शुक्रवार

(b) चौथा शनिवार

(c) पांचवां बुधवार

(d) पांचवां बृहस्पतिवार

(e) इनमें से कोई नहीं


25. यदि P '÷' का सूचत है, Q 'X' का सूचक है, R,'+' का सूचक है और S '-' का सूचक है, तो 16Q12P6R5S4=? (SSC (10+2) 2015)

(a) 31

(b) 32

(c) 33

(d) 30


(प्रश्न संख्या 26 और 27 को हल करने के लिए पढ़ें) नीचे दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर, इसपर आधारित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।