निशांत कुमार आज अपने प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में पार्टी की मजबूती के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर भी बातचीत की।
निशांत कुमार ने अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने में लगाया है।
निशांत कुमार आज फिर जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से मिलूंगा और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिताजी ने बिहार में बेहतर काम किया है। जो काम शेष रह गए हैं, उन्हें मैं पूरा करूंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा।
इस मौके पर निशांत कुमार के साथ चेतन आनंद भी मौजूद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को “बड़ा भाई” बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार अपने पिता के 20 वर्षों के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। चेतन आनंद ने आगे कहा कि जदयू का हर कार्यकर्ता निशांत कुमार से जुड़ रहा है और पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
Shaekh Arshi
Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.
