भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज होने के संकेत मिल रहे हैं। वेस्ट बंगाल, असम और पुडुचेरी में हालिया जीत के बाद यह सवाल फिर उभर रहा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब देश की लगभग 70% आबादी वाले हिस्से पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक पकड़ बना चुकी है?ये दावा केवल चुनावी नतीजों का आंकड़ा नहीं, बल्कि पिछले 46 वर्षों में भारत के राजनीतिक नक्शे में धीरे-धीरे हुए परिवर्तन की वह कहानी है, जिसने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा ही बदल दी है।
तीन राज्यों की जीत क्यों मानी जा रही है निर्णायक?
हालिया चुनावों में बीजेपी ने जिन तीन इलाकों में बढ़त बनाई है, वे राजनीतिक रूप से बिल्कुल अलग चरित्र रखते हैं वेस्ट बंगाल 15 साल से TMC का गढ़, असम लगातार दूसरे चुनाव में मजबूत बढ़त और पुद्दुचेरी
दक्षिण भारत में बीजेपी का बढ़ता पांव इन तीनों जगहों ने मिलकर एक ही संकेत दिया है। बीजेपी अपनी भौगोलिक उपस्थिति को उत्तर और पश्चिम से आगे बढ़ाकर दक्षिण और पूर्व में भी मजबूत कर रही है।
70% आबादी पर राजनीतिक प्रभाव क्या सच में संभव है यह?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अगर बीजेपी अपनी मौजूदा सरकारों ,सहयोगी सरकारों , हालिया चुनावी बढ़त को जोड़ती है, तो पार्टी का प्रभाव क्षेत्र भारत की कुल आबादी के लगभग 70% हिस्से तक फैल चुका है।यह आंकड़ा विपक्ष की चिंता इसीलिए बढ़ाता है क्योंकि उत्तर भारत में पहले से मजबूत पकड़ पूर्वी भारत में हालिया विस्तार पश्चिम और मध्य भारत में पहले ही लंबे समय से प्रतियोगिता से लगभग बाहर दक्षिण में छोटे राज्यों के जरिये एंट्री पॉइंट्स
इन सभी ने मिलकर बीजेपी को एक पान इंडिया पार्टी के रूप में और भी मज़बूत बनाया है।
46 साल का सफर जनसंघ से लेकर ‘राष्ट्रीय ताकत’ बनने तक
बीजेपी ने 1980 के दशक की शुरुआत में जिस राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी, वह अब भारत के राज्यों में सत्ता के सबसे बड़े नेटवर्क में बदलती दिख रही है।इस यात्रा में शामिल हैं।1990 के दशक में उत्तर भारतीय राज्यों में बड़े जीत 2014 के बाद पूर्वोत्तर में राजनीतिक विस्तार
दक्षिण भारत में गठबंधन और स्थानीय रणनीतियाँ बंगाल जैसे राज्यों में कड़ी चुनौती देकर शक्तिशाली विपक्ष को कमजोर करना राजनीति विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेज़ विस्तार दर किसी भी भारतीय दल ने आज तक हासिल नहीं की।
आगे कितने राज्यों तक बढ़ सकती है बीजेपी की हुकूमत?
विशेषज्ञों के अनुसार, बीजेपी की अगली रणनीति तीन दिशाओं में साफ दिखाई देती है।पूर्वी भारत में गहरे प्रवेश बंगाल और उड़ीसा दक्षिण में जमीनी पकड़ बढ़ाना तमिलनाडु, केरला मध्य भारत में मजबूत पकड़ बनाए रखना।अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो अगले 2–3 वर्षों में बीजेपी देश के 75–80% आबादी वाले हिस्से में प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से शासन या साझेदारी की स्थिति में आ सकती है।
विपक्ष की रणनीति कठिन चुनौती
विपक्षी दलों को अब
एक-दूसरे की विचारधाराओं को मिलाना पड़ेगा।क्षेत्रीय पार्टियों के आधार पर निर्भरता बढ़ेगी बीजेपी की चुनावी मशीनरी के मुकाबले नई रणनीति लानी होगी।हालांकि बंगाल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में अभी भी बीजेपी के लिए चुनौतियाँ बनी हुई हैं, जहाँ क्षेत्रीय दलों का दबदबा मजबूत है।
क्या भारत की राजनीति एक निर्णायक मोड़ पर है?
राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि यह सिर्फ चुनावी जीत का मसला नहीं, बल्कि भारत के संघीय ढांचे और राजनीति की दिशा में बड़ा परिवर्तन है।अगर बीजेपी का विस्तार इसी गति से चलता रहा, तो आने वाले वर्षों में भारतीय राजनीति का संतुलन पूरी तरह बदल सकता है।
