गुड़गांव के एक सर्जन ने ड्राई फ्रूट्स के अधिक सेवन को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि हेल्दी समझकर मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है।

अक्सर लोग अपनी हेल्थ को ध्यान में रखकर वेट लॉस के दौरान चिप्स और बिस्किट छोड़कर बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स खाना शुरू करते हैं। उन्हें लगता है कि ये वेट लॉस में मदद करते हैं, इसलिए जितना अधिक खाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा।

ये नेचुरल होते हैं, इसलिए लोग सोचते हैं कि इन्हें कितनी भी मात्रा में खाया जा सकता है। यदि आप भी बिना मात्रा का ध्यान रखे ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं।

गुड़गांव के ओबेसिटी सर्जन के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स हेल्दी तो होते हैं, लेकिन अगर इनकी मात्रा अधिक हो जाए तो ये आपका वजन भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनकी सही मात्रा के बारे में जानना बहुत जरूरी है।