पटना में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनावों की गर्मी के बीच बिहार बीजेपी ने ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ आयोजित किया। गांधी मैदान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी और एनडीए से जुड़े महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी तरह की रोक-टोक को स्वीकार नहीं करेंगी और हर उस ताकत को जवाब देंगी, जो उन्हें पीछे रखना चाहती है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने के लिए कुछ विपक्षी दल जिम्मेदार हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को न्याय दिलाकर रहेगी।सम्राट चौधरी ने दावा किया कि अगर नई परिसीमन प्रक्रिया लागू होकर चुनाव होते, तो

आज के 29 महिला विधायक बढ़कर 122 तक पहुंच सकते थे।


चौधरी ने विपक्ष पर व्यक्तिगत राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा राहुल गांधी चाहते हैं कि सिर्फ उनकी बहन संसद पहुंचे।लालू यादव चाहते हैं कि उनकी बेटी सांसद बने।अखिलेश यादव चाहते हैं कि उनकी पत्नी संसद में जाएं।इसके विपरीत उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि देश की 272 बहनें लोकसभा में पहुंचे। ये असली सशक्तिकरण है।


सम्राट चौधरी ने मंच से सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया आपका भाई सम्राट चौधरी यहां खड़ा है… कोई भी गलती करेगा तो पाताल से निकालकर सामने लाया जाएगा।उन्होंने खुद को महिलाओं का “भाई” बताते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेगी।


सीएम ने कहा कि बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में एनडीए मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा जैसे प्रधानमंत्री मोदी देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा रहे हैं, वैसे ही हम बिहार में आपके सम्मान को और आगे ले जाएंगे।