पश्चिम बंगाल में चुनाव नज़दीक आते ही माहौल गरम हो गया है। हर पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी बीच BJP ने भी अपना प्रचार और तेज़ कर दिया है। पार्टी के बड़े नेता लगातार मैदान में उतर रहे हैं ताकि लोगों से सीधा बात कर सकें।

इसी के तहत भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दिनभर राज्य के अलग अलग इलाकों में रैलियाँ और रोड शो करेंगे।


नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रैलियाँ और रोड शो करेंगे। उनका पहला कार्यक्रम महिषादल (पूर्व मेदिनीपुर) में दारिबेरिया स्कूल मोड़, काली मंदिर मैदान पर होगा, जहाँ वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे मिदनापुर के एगरा इलाके में रोड शो करेंगे, जो एगरा शारदा शशिभूषण कॉलेज से शुरू होकर दीघा मोड़ तक जाएगा।दिन में बाद में उनका एक और रोड शो केशियारी में होगा, जो केशियारी हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर केशियारी सेंट्रल बस स्टैंड तक पहुँचेगा।

इसी दौरान BJP नेता जेपी नड्डा भी पश्चिम बंगाल में दो बड़ी सभाएँ करेंगे और चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाएँगे।


पश्चिम बंगाल में मुकाबला हमेशा की तरह TMC और BJP के बीच है।BJP इस बार ग्रामीण और तटीय इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, इसलिए कार्यक्रम बिल्कुल उसी बेल्ट में रखे गए हैं जहाँ TMC को पारंपरिक बढ़त मिलती रही है।


रविवार की रैली में नितिन नवीन ने कहा कि

महिला आरक्षण लागू न होने के लिए ममता बनर्जी और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।BJP इसे महिला वोटरों में पैठ बनाने के लिए एक बड़े मुद्दे के रूप में इस्तेमाल कर रहे है क्योंकि TMC की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना महिला वोटरों पर सबसे ज्यादा असर डालती है।


नितिन नवीन ने घुसपैठ और “जनसांख्यिकीय बदलाव” को लेकर TMC को घेरा।यह वही मुद्दा है जिसे BJP चुनाव से ठीक पहले हमेशा तेज़ करती है, खासकर सीमावर्ती जिलों में।


BJP पश्चिम बंगाल में चुनावी समीकरण बदलने की पूरी तैयारी में है।नितिन नवीन का आज का पूरा कार्यक्रम इसी रणनीति का हिस्सा है जहाँ एक तरफ महिला आरक्षण, घुसपैठ और सुशासन जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ TMC के मजबूत गढ़ों में सीधी चुनौती दी जा रही है।