उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार शाम से हो रही तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गुरुवार (9 जुलाई) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Source : NDTV
ऑरेंज अलर्ट,12वीं तक स्कूल बंद डीएम का आदेश
गाजियाबाद में बुधवार देर शाम से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। जिससे मौसम विभाग ने आज भी जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए. उन्होंने खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं.
इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को भी आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट
गाजियाबाद के अलावा मथुरा और हाथरसमें भी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. गाजियाबाद के अलावा मथुरा और हाथरस जनपदों में भी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जिसे देखते हुए डीएम ने इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. दोनों जनपदों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में गुरुवार का अवकाश घोषित किया गया है.
वहीं मौसम विभाग आज नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही इन जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई हैं. ऐसे में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.
