
बक्सर, 11 जुलाई। महर्षि विश्वामित्र कॉलेज, बक्सर में 17 एवं 18 जुलाई, 2026 को "विकसित भारत 2047 के लिए भारत की निर्वाचन प्रणाली का पुनर्निर्माण: एक राष्ट्र, एक चुनाव एवं डिजिटल लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की ओर" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के प्रख्यात शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विषय-विशेषज्ञ भाग लेंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप भारत की निर्वाचन प्रणाली में आवश्यक सुधारों, एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा तथा डिजिटल लोकतांत्रिक सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर गंभीर शैक्षणिक विमर्श को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन सुधार, डिजिटल तकनीक की भूमिका और सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगी।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली का वित्तीय प्रायोजन (Sponsored) प्राप्त है, जिससे कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक महत्ता और भी बढ़ गई है। आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और महर्षि विश्वामित्र कॉलेज, बक्सर देशभर से आने वाले विद्वानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैl
इस राष्ट्रीय संगोष्टि मे देश भर के केंद्रिय विश्व विद्यालयों, और नामी कॉलेज के कुलपति से लेकर सीनियर प्रोफेसर शामिल हो रहे हैं, जिसमे मुख्य रूप से महाराज सुहेलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़ के कुलपति, दिल्ली यूनिवर्सिटी के विद्वान, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के विद्वान, पटना यूनिवर्सिटी के विद्वान, इत्यादि, इस तरह का अकादमीक भव्य आयोजन बक्सर मे पहली बार हो रहा है।
इस संगोष्टि के पैट्रोन (संरक्षक) प्रो. शैलेंद्र कुमार जी कुलपति वीर कुवर सिंह विश्वविद्यालय आरा हैं, और चेयरमैन प्रो. कृष्णा कांत सिंह जी प्रिंसिपल एम वी कॉलेज बक्सर तथा सेमिनार संयोजक डॉ अरविंद वर्मा, अध्यक्ष पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट एम वी कॉलेज हैं, सेमीनार को- कंवेनर डॉ प्रिया रंजन सहायक प्रध्यापक पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट एम वी कॉलेज हैं आयोजन सचिव की भूमिका मे डॉ आलोक कुमार और डॉ निशांत कुमार होंगे स्टूडेंट्स आयोजन समिति मे मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ सचिव एम वी कॉलेज विश्व कर्मा यादव जी, विशाल कुमार, दीपक कुमार, अविनाश कुमार, शोभा कुमारी, राज रोशन इत्यादि हैं
