पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के समीप स्थित हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने बिहार और देश की तरक्की, एकता एवं अमन-शांति के लिए दुआ मांगी।
Tejashwi yadav
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव का इस मजार से काफी लगाव रहा है। वे उर्स के मौके पर यहां नियमित रूप से चादरपोशी किया करते थे। उन्होंने कहा कि वे भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए यहां पहुंचे हैं और बाबा के मजार पर चादरपोशी कर उन्हें सुकून महसूस हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बड़े बुजुर्गों का आस्ताना रहा है और यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति खाली नहीं लौटता।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संजय यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, प्रदेश राजद नेता एजाज अहमद, महताब आलम, मोहिबुल हसन हीरा, बबलू कलाल, मो. शाहजाद, मो. अजमल, बेलाल खान, तनवीर अंसारी, भाई आरिफ, शैलेश कुमार यादव, मो. सैफ, बिन्दन यादव, प्रमोद राम, मो. फिरोज खान, छोटे खान, मो. फारूक सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
