बक्सर: बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गार्गी राय ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25,061 हासिल की है। इस रैंक के आधार पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की मजबूत संभावना जताई जा रही है।
परिवार में खुशी का माहौल
गार्गी राय शहर के नई बाजार निवासी डॉ. उमेश राय की पुत्री और मुकुल राय की भतीजी हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान ने दी शुभकामनाएं
रामानुज स्टडी प्वाइंट के निदेशक आनंद पांडेय ने गार्गी राय को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि गार्गी आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनेंगी और समाज की सेवा करेंगी।
अन्य छात्रों के लिए बनीं प्रेरणा
शिक्षकों और शुभचिंतकों का मानना है कि गार्गी की उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, जो मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि समर्पण और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
