हैमस्ट्रिंग चोट ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को बड़ा झटका दिया है। दोनों खिलाड़ी अब आगे के इलाज और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) रवाना होंगे।चोट ने हर्षित राणा को वनडे टीम, तो वरुण को भी जिंबाब्वे टी20 दौरे से किया बाहर, BCCI ने इन खिलाड़ियों को दी जगह | Source: NDtv.com

चोट ने हर्षित राणा को वनडे टीम, तो वरुण को भी जिंबाब्वे टी20 दौरे से किया बाहर, BCCI ने इन खिलाड़ियों को दी जगहSource : NDtv.com

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें सोमवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से उम्मीद की जा रही है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसी बीच टीम इंडिया को चोट के रूप में दोहरा झटका लगा है। हैमिस्ट्रिंग इंजरी के कारण हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से, जबकि वरुण चक्रवर्ती जिंबाब्वे दौरे के लिए घोषित टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वनडे टीम में प्रिंस यादव और जिंबाब्वे टी20 टीम में रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है।

 राणा को लगी हैमस्ट्रिंग चोट 

इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान हर्षित राणा को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद कराए गए स्कैन में उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी होने की पुष्टि हुई। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। अब वह आगे के इलाज और फिटनेस मूल्यांकन के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे।

उधर, इसी मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती भी चोटिल हो गए। उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत के बाद कराए गए MRI स्कैन में ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी सामने आई। मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वरुण भी आगे के उपचार और रिहैबिलिटेशन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चोट के कारण एक बदलाव किया गया है। हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। अपडेटेड भारतीय टीम इस प्रकार है—

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होकर बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। अपडेटेड टीम इस प्रकार है—

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेंडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।