IND vs ZIM: VVS लक्ष्मण का मंत्र आया काम? वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, सचिन का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा | Source: NDtv.comबिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार विदेशी सरज़मीं पर अपनी प्रतिभा का दम दिखा दिया। लगातार तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने से चूकने के बाद चौथे मौके पर उन्होंने शानदार वापसी की। कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर के मार्गदर्शन में वैभव ने इस बार संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

IND vs ZIM: VVS लक्ष्मण का मंत्र आया काम? वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, सचिन का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ाSource : NDtv.com

हरारे में खेली गई इस पारी ने सिर्फ टीम इंडिया को मजबूती नहीं दी, बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को भी खुशी का मौका दिया। इंग्लैंड दौरे पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाने वाले वैभव ने इस बार शानदार अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी की। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने लगातार दो सीरीज में हार के सिलसिले पर विराम लगाया और जीत की राह पर वापसी की।

बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार विदेशी सरज़मीं पर अपनी प्रतिभा का दम दिखा दिया। लगातार तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने से चूकने के बाद चौथे मौके पर उन्होंने शानदार वापसी की। कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर के मार्गदर्शन में वैभव ने इस बार संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

पहली गेंद से नहीं दिखाई जल्दबाजी

इस मुकाबले में वैभव ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की जल्दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि दूसरे ओवर से उन्होंने अपने तेवर बदल दिए और गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। रिचर्ड अंगारावा के ओवर में उन्होंने एक छक्का, एक चौका और फिर एक और छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। खास बात यह रही कि इस बार उन्होंने किसी भी गेंदबाज की पहली गेंद को निशाना बनाने की कोशिश नहीं की। इससे माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट और कोच वीवीएस लक्ष्मण की रणनीति का असर उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखाई दिया।

सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

संयम के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने के बावजूद वैभव का स्ट्राइक रेट 264 रहा। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके लंबे करियर के लिए अहम सीख मान रहे हैं। इसी शानदार पारी के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक पूरा करते समय वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल 118 दिन थी। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 213 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था। उस मुकाबले में सचिन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 172 गेंदों में 59 रन बनाए थे और उनका विकेट तत्कालीन पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने लिया था।

सूर्यवंशी एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ़्तार

इस बार वैभव ने सिर्फ़ 18 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली हाफ़ सेंचुरी पूरी कर ली. बिहार के ताजपुर एक्सप्रेस ने स्पीड पकड़ ली है. दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स अब सूर्यवंशी एक्सप्रेस को लगातार तेज़ रफ़्तार से भागता देखेंगे.