IND vs ENG: चौथे टी-20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन बड़ी उपलब्धि से चंद कदम दूर | Source: ANIIND vs ZIM 1st T20: इंग्लैंड और आयरलैंड के निराशाजनक दौरे के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि वह नहीं चाहते कि उनकी टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज़ में हार का डर लेकर मैदान पर उतरे। अय्यर का कहना है कि खिलाड़ियों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि ड्रेसिंग रूम के बाहर लोग क्या कह रहे हैं, बल्कि उन्हें निडर होकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान देना चाहिए।

IND vs ENG: चौथे टी-20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन बड़ी उपलब्धि से चंद कदम दूरSource : ANI

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले अय्यर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों को हार से डरना चाहिए, क्योंकि जब मन में ऐसे विचार आते हैं तो आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं। जब यह डर नहीं होता, तब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें इस बात पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं। हमें वर्तमान में रहना है। हम जितना बेहतर क्रिकेट खेलेंगे और एक टीम के तौर पर एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे, टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा।"

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारत एक भी व्हाइट-बॉल मुकाबला जीतने में सफल नहीं रहा, जिसके बाद श्रेयस अय्यर पर भी काफी दबाव है। पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज़ में भारत को 0-2 से हार मिली, जबकि इसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज़ में 4-0से शिकस्त दी। अब भारत ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगा, जिसकी शुरुआत गुरुवार से होगी। अय्यर ने कहा, "इंग्लैंड में हमारा समय थोड़ा मुश्किल जरूर रहा, लेकिन वहां से कई अच्छी सीख भी मिली। हमें पता चला कि आगे एक टीम के तौर पर हमें क्या बनना है और मैदान पर उतरने के बाद किस तरह की सूझ-बूझ, जागरूकता और हालात के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता विकसित करनी होगी।"

अय्यर के लिए नया देश, नई चुनौती

ज़िम्बाब्वे दौरा श्रेयस अय्यर के लिए बिल्कुल नया अनुभव है, क्योंकि उन्होंने इससे पहले यहां कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने माना कि वहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्द ढालना टीम के लिए बेहद अहम होगा। अय्यर ने कहा, "हमारी टीम के कई खिलाड़ी पहली बार यहां खेल रहे हैं। ऐसे में जितनी जल्दी हम हालात के मुताबिक खुद को ढालेंगे, उतने ही बेहतर नतीजे मिलेंगे। यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। हम कल यहां पहुंचे, आज अभ्यास कर रहे हैं और अगले दिन मैच खेलना है। लेकिन यही इस खेल का रोमांच भी है। अगर आप ऐसी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उसका अलग ही संतोष मिलता है। हाल के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इससे टीम पहले से ज्यादा एकजुट हुई है। हम लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आगे एक टीम के तौर पर किस तरह खेलना है।"

अय्यर ने आगे कहा, "यह हमारे लिए शानदार अनुभव है, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। यह चुनौतीपूर्ण समय जरूर है, लेकिन जितनी जल्दी आप इससे सीखकर आगे बढ़ते हैं, उतनी ही मजबूत टीम बनते हैं।"