फेसबुक डाउन। | Source: Chrome

फेसबुक डाउन।Source : Chrome

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook में रविवार को अचानक तकनीकी समस्या आ गई, जिससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। कई देशों के लोगों ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स को वेबसाइट खुलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लॉगइन करते ही दिख रहा एक जैसा मैसेज

फेसबुक का डेस्कटॉप वर्जन इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को लॉगइन के दौरान एक ही संदेश दिखाई दे रहा है। मैसेज में बताया गया कि तकनीकी समस्या के कारण अकाउंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करने की सलाह दी गई है। खबर लिखे जाने तक कई यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

वेब प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा असर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह समस्या मुख्य रूप से Facebook के वेब वर्जन पर देखने को मिली। कई यूजर्स ने बताया कि ब्राउज़र के जरिए वेबसाइट खोलने पर पेज या तो लोड नहीं हो रहा था या फिर काफी देर से खुल रहा था। हालांकि कुछ लोगों के लिए मोबाइल ऐप सामान्य रूप से काम करता रहा।

मोबाइल ऐप पर भी आई दिक्कतें

कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि मोबाइल ऐप पर फेसबुक सामान्य गति से काम नहीं कर रहा था। ऐप में कंटेंट लोड होने में देरी, स्लो रिस्पॉन्स और रिफ्रेश होने में परेशानी जैसी समस्याएं सामने आईं। हालांकि यह दिक्कत सभी यूजर्स के साथ नहीं देखी गई।

तकनीकी खराबी की वजह से बढ़ी परेशानी

फेसबुक की इस तकनीकी समस्या के चलते दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स कुछ समय तक अपने अकाउंट का उपयोग नहीं कर सके। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से समस्या के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। यूजर्स के मुताबिक, सेवा बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है।