सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में आलू वड़े और समोसे बेचने वाला एक वेंडर नोटों की मोटी गड्डी गिनता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


आलू वड़े से ज्यादा चर्चा नोटों की गड्डी की

वायरल वीडियो में एक ट्रेन के डिब्बे में खड़ा वेंडर अपने हाथों में 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की बड़ी गड्डी लिए दिखाई देता है। उसके सामने एक डिब्बे में आलू वड़े, समोसे और हरी मिर्च रखी हुई है, लेकिन यात्रियों का ध्यान खाने से ज्यादा उसके हाथ में मौजूद नकदी पर गया।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, इतना कैश देखकर तो ED भी रास्ते में होगी। वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, इतनी कमाई तो कई नौकरीपेशा लोगों की महीने भर की सैलरी से भी ज्यादा लग रही है।


तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरानी के साथ-साथ मनोरंजन भी कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मेहनत और सही कारोबार से अच्छी कमाई की जा सकती है।