बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों 'किंग' और 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने ग्लोबल होटल चेन हिल्टन के नए विज्ञापन से फैंस को सरप्राइज दिया है। खास बात यह है कि यह ऐड उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Source : News18
प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया हिल्टन का नया ऐड
ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण हिल्टन के नए विज्ञापन में ब्लू पैंटसूट पहनकर एक शानदार हिल्टन प्रॉपर्टी के अंदर डांस करती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस फैंस का ध्यान खींच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैंपेन की शूटिंग उस समय हुई थी, जब दीपिका चार महीने की प्रेग्नेंट थीं। दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका लगातार काम करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बेबी बंप पर फैंस की नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हिल्टन का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस ने दीपिका की खूबसूरती के साथ-साथ उनके बेबी बंप को भी नोटिस किया। एक यूजर ने लिखा, "दीपिका का नया हिल्टन ऐड उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दुआ की मम्मी अपने बेबी बंप के साथ भी कमाल लग रही हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, "वो छोटा सा बेबी बंप।" किसी ने कमेंट किया, "आखिरकार! लगभग तीन महीने बाद उन्हें पोस्ट करते देखा।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "दुआ की मम्मी अपने दूसरे बच्चे को ग्लोबली इंट्रोड्यूस कर रही हैं।"
दूसरी प्रेग्नेंसी का किया था ऐलान
इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आ रही थी। टेस्ट में दो गुलाबी लाइनें साफ दिखाई दे रही थीं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत थीं। तस्वीर में रणवीर और दीपिका दोनों के हाथ दुआ को प्यार से थामे हुए दिखाई दिए। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ केवल नजर वाला इमोजी शेयर किया था।
