Most Educated Politicians of Bihar:

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है और सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे साफ हो गया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही होंगे। बिहार की सियासत में हुई इस बड़ी उथल-पुथल के बीच अचानक से यह राज्य लाइमलाइट में आ गया है। लोग इस राज्य के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं।

जिस बिहार को अब तक लोग बाहुबल, पिछड़ेपन और जातीय समीकरणों के लिए जानते थे, वह राज्य अब बड़े बदलाव की कगार पर खड़ा है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यहां का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा नेता कौन है? इस लिस्ट में नीतीश कुमार किस नंबर पर आते हैं? आइए, आज बिहार के पढ़े-लिखे नेताओं के बारे में जानते हैं...

बिहार का सबसे पढ़ा-लिखा नेता

डॉ. जगन्नाथ मिश्र: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से MA किया। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में PhD करके डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक प्राध्यापक (Lecturer) के रूप में भी काम किया था। हालांकि, 2019 में उनकी मृत्यु हो चुकी है।

मनोज कुमार झा: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा भी काफी ज्यादा शिक्षित नेता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से MA की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही PhD की डिग्री ली और वहीं प्रोफेसर के पद पर रहे।

राम विलास पासवान: राम विलास पासवान ने भी MA और LLB की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर DSP के पद पर भी काम किया था, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति को चुना। हालांकि, 2020 में उनका निधन हो चुका है।

प्रशांत किशोर: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार के सबसे शिक्षित राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने हैदराबाद से Graduation और Post Graduation की डिग्री प्राप्त की है।

नीतीश कुमार: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

लालू प्रसाद यादव: भले ही लोग लालू के देसी अंदाज के कायल हों, लेकिन लालू प्रसाद यादव भी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। उन्होंने पटना कॉलेज से BA और पटना यूनिवर्सिटी से MA के साथ-साथ LLB यानी वकालत की डिग्री भी प्राप्त की है।