रोज उसी पानी का इस्तेमाल कर रहा था परिवार
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर की पानी की टंकी में सांप के 27 बच्चे मिलने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार लंबे समय से उसी टंकी के पानी का इस्तेमाल कर रहा था।
टंकी में झांका तो दिखने लगे सांप
मामला हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने जब पानी की टंकी के अंदर देखा तो वहां कई सांप के बच्चे रेंगते और तैरते दिखाई दिए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांपों के बच्चों को देखकर घरवालों के होश उड़ गए।
कुछ ही देर में यह खबर आसपास के लोगों तक पहुंच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भी टंकी में सांपों के बच्चों को देखकर हैरानी जताई।
वीडियो देखने के लिये नीचे किलिक करें
वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद टंकी से एक-एक कर सांप के बच्चों को बाहर निकाला गया। पूरे रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू के दौरान कुल 27 सांपों के बच्चे बरामद किए गए। सभी को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रेस्क्यू अभियान का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर इतने सारे सांपों के बच्चे पानी की टंकी तक पहुंचे कैसे।
फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

