एक सामान्य उड़ान अचानक दहशत में बदल गई, जब बीच हवा में फ्लाइट का संतुलन बिगड़ गया। यात्रियों के लिए यह सफर किसी डरावने सपने से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे तक फ्लाइट असामान्य तरीके से हिलती-डुलती रही, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
फ्लाइट के अंदर का माहौल पूरी तरह बदल गया था। कुछ यात्री जोर-जोर से रोने लगे, तो कई लोग घबराहट में चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान कई लोगों ने अपने परिवार वालों को कॉल कर आखिरी बार बात तक की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यात्री अपनी सीटों पर डरे-सहमे बैठे हैं और केबिन में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
हालांकि, फ्लाइट क्रू ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और यात्रियों को शांत रखने का प्रयास किया। आखिरकार, लंबी जद्दोजहद के बाद फ्लाइट को सुरक्षित उतार लिया गया।
इस घटना ने एक बार फिर फ्लाइट सेफ्टी और इमरजेंसी मैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, एयरलाइन की तरफ से घटना की जांच शुरू कर दी गई
है।
