
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजित दिपके ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति और पार्टी की योजनाओं पर बात की। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की ‘इश्क करो पार्टी’ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
किसी को भी पार्टी बनाने का अधिकार
अभिजित दिपके ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां किसी भी व्यक्ति को नई राजनीतिक या सामाजिक पहल शुरू करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के गठन पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
क्या है इश्क करो पार्टी?
पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने हाल ही में ‘इश्क करो पार्टी’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। काटजू का कहना है कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोगों में प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाना है। उन्होंने लोगों से कॉकरोच जनता पार्टी की बजाय उनकी पार्टी से जुड़ने की अपील भी की है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े दिपके
अभिजित दिपके ने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी देशभर में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि पुणे से इसकी शुरुआत होगी और बाद में जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु समेत कई शहरों में प्रदर्शन किए जाएंगे। दिपके ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
