महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग शुरू, 26 मई से डिलीवरी : पैनोरमिक सनरूफ वाली भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV

एक लीटर पेट्रोल में 20.1km चलेगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज XUV 3XO की भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करा सकते हैं। इसकी डिलीवरी 26 मई से की जाएगी। ये सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में पैनारोमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV है। ये कार XUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसे नए नाम से 29 अप्रैल को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था।

महिंद्रा ने इसे नौ वैरिएंट्स- MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L में पेश किया गया है। इसमें 3 इंजन ऑप्शन के साथ 16 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि कार 20.1kmpl का माइलेज देती है। XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.49 लाख से ₹15.49 लाख के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, टाटा नेक्सॉन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टैजर से रहेगा।

XUV 3XO को भारत में 29 अप्रैल को लॉन्च किया गया था।

About The Author: Kalamlok